भदोही, जून 11 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। तहसील सभागार ज्ञानपुर में गुरुवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त अमीन अशोक कुमार पांडेय को भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में अमीन संघ के पदाधिकारियों, कर्मचारियों तथा राजस्व विभाग से जुड़े लोगों ने उनके लंबे और उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना की। इस अवसर पर जिला मंत्री विद्याधर चतुर्वेदी, लोकेश तिवारी, सत्येंद्र शुक्ला सहित अन्य अमीन संघ के सदस्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सेवानिवृत्त अमीन अशोक पांडेय को धार्मिक पुस्तक, छाता तथा अन्य स्मृति उपहार भेंट कर उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गई।विदाई समारोह में सम्मान पाकर भावुक हुए सेवानिवृत्त अमीन अशोक कुमार पांडेय ने उपस्थित सभी साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सेवा अवधि में सहकर्मियों और अमीन साथियों से...