सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी से 42.30 लाख की ठगी
फरीदाबाद, अगस्त 10 -- पलवल, अजित कुमार। साइबर ठगों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम और वीडियो का इस्तेमाल कर 86 वर्षीय सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी को निवेश का झांसा दिया। पीड़ित ने अलग-अलग बैंक खातों में 42 लाख 30 हजार 700 रुपये जमा किए। रकम गंवाने के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। कृष्णा कॉलोनी निवासी लालचंद तेवतिया ने बताया कि मई में सोशल मीडिया पर उन्होंने वित्त मंत्री का एक वीडियो देखा था। इसमें निवेश के जरिए अधिक मुनाफा मिलने की बात कही गई थी। वीडियो में दिए गए लिंक से उन्होंने शुरुआत में 22 हजार रुपये लगाए। इसके बाद रिद्धि वर्मा नाम की महिला ने व्हाट्सऐप के माध्यम से उनसे संपर्क किया। उसने खुद को एक कंपनी की वरिष्ठ वित्तीय सलाहकार बताया और अलग-अलग निवेश योजनाओं के बारे में जानकारी दी। पीड़ित के अनुसार जून और जुलाई के दौरान उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.