बांदा, जून 17 -- बांदा। छनेहरा लालपुर के सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर बद्री प्रसाद यादव का मंगलवार देर शाम ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया। बुधवार को उन्हें यूनिट से आए सैनिकों, पूर्व सैनिकों समेत ग्रामीणों ने पूरे सम्मन के साथ अंतिम विदाई दी। देहात कोतवाली के छनेहरा लालपुर के सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर बद्री प्रसाद यादव जाबांज वीर सपूतों में शामिल रहे। वह शंकर नगर मोहल्ले में रहते थे। मंगलवार देर शाम सीने में दर्द हुआ तो परिजन अस्पताल ले गए, लेकिन उन्होंने अंतिम सांस ले ली। बद्री प्रसाद वर्ष 2014 में सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्त से पहले वह बबीना कैंट में यूनिट 18 गार्ड रेजीमेंट में तैनात रहे। यह भी पढ़ें- सैन्य सम्मान के साथ सीआरपीएफ हवलदारको दी गई अंतिम विदाई पूर्व सैनिक चैरिटेबल ट्रस्ट एवं सैनिक प्रकोष्ठ बांदा में शामिल रहे। बुधवार सुबह छन...