महाराजगंज, मार्च 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला सैनिक एवं पुनर्वास कल्याण समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में की गयी। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करें।उन्होंने जिले के सभी भूतपूर्व सैनिकों एवं उपस्थित सेवानिवृत्त सैनिकों के सुख समृद्धि की कामना की। कहा कि सैनिक एवं आश्रितों की समस्याओं के निस्तारण को प्राथमिकता दी जाएगी। बैठक में भूतपूर्व सैनिक शकील अहमद, चन्द्रमोहन, पार्वती देवी, रामसनेही गौतम आदि ने भूमि विवाद, सार्वजनिक तौर पर नाली निर्माण एवं भूमि अवैध अतिक्रमण के मामलों को रखा। डीएम ने सभी सेवानिवृत्त सैनिकों को आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराने के लिए आदेश दे दिए गए हैं। जिला सैनिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.