मेरठ, मार्च 24 -- रजपुरा चौपले के पास सड़क पार कर रहे सेवानिवृत्त सूबेदार को अज्ञात वाहन टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। मवाना रोड स्थित जेपी रेजिडेंसी कॉलोनी में सेना में सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त 70 वर्षीय अजयपाल चौधरी परिवार के साथ रहते थे। सोमवार सुबह नौ बजे वह स्कूटी से मंदिर निकले थे। उन्होंने रजपुरा पेट्रोल पंप के पास स्कूटी खड़ी कर दी और सड़क पार करके मंदिर पहुंचे। लौटते समय मवाना की तरफ से तेज गति में आए वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में अजयपाल घायल हो गए। लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने उन्हें मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। देर शाम गमगीन माहौल में सूरजकुंड पर उनके शव का अंतिम संस्कार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.