हमीरपुर, मार्च 28 -- भरुआ सुमेरपुर। 28 वर्षों तक देश सेवा करने के उपरांत सूबेदार पद से सेवानिवृत्त होकर घर वापस आने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। टेढ़ा निवासी कमल सिंह सेना में 28 वर्ष तक तैनात रहे हैं। इन्होंने कारगिल युद्ध सहित अनेक ऑपरेशन में देश का परचम लहराया। सूबेदार पद से सेवानिवृत्त होने के बाद 27 मार्च को गांव लौट कर आए। गांव आने पर ग्रामीणों ने इनका फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। शाम को कस्बे के इमिलिया थोक में हेमंत यादव के आवास पर भव्य आयोजन करके सम्मान किया गया। इस मौके पर टेढ़ा प्रधान नोखेलाल यादव, अनिल यादव, हेमंत यादव, संजय यादव, राधेश्याम तिवारी, भोला तिवारी, राजकुमार द्विवेदी आदि अनेक लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...