दुमका, फरवरी 11 -- जामा, प्रतिनिधि।जामा प्रखंड क्षेत्र के शिक्षा विभाग अंतर्गत सुखवारी संकुल के सीआरपी मनोज कुमार गुप्ता के सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को संकुल स्तर पर विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संकुल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। समारोह में संकुल परिवार की ओर से मोमेंटो, अंगवस्त्र, डायरी और कलम भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। विदाई कार्यक्रम के दौरान मनोज कुमार गुप्ता ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने लगभग 20 वर्षों तक इस संकुल में सेवा दी है। इस दौरान शिक्षिकाओं ने सीआरपी की पत्नी को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक रोहित कुमार ने किया। मौके पर सुनिल सिंह, रोबिनसन हासदा, बेलबासनि हेम्बरम, सुनिला कुमारी, ममता कुमारी, कल्पना सोरेन...