सेवानिवृत्त सहायिका को उपहार देकर दिया गया सम्मान
हजारीबाग, जून 20 -- बरकट्ठा प्रतिनिधि। कोनहराखुर्द पंचायत के ग्राम मेरमगड्डा स्थित पारटांड आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका नीता देवी के सेवानिवृत्ति शुक्रवार को उपहार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही रिक्त सहायिका पद के लिए आंगनबाड़ी केंद्र पारटांड के प्रांगण में सहायिका चयन के लिए आमसभा किया गया। इस क्रम में प्रभारी बाल विकास पदाधिकारी बरकट्ठा, पर्यवेक्षिका, मुखिया मुन्नी देवी एवं सेविका प्रतिमा देवी ने सेवानिवृत्त सहायिका को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में मुखिया प्रतिनिधि बीरेंद्र कुमार शर्मा, महेंद्र टुडू, राजेंद्र टुडू, सुखदेव मांझी फागु मांझी एवं पोषक क्षेत्र के ग्रामीण मौजूद थे। फोटो बरकट्ठा पी 1- सेवानिवृत्त सहायिका को अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते प्रभारी सीडीपीओ, पर्यवेक्षिका, मुखिया।--
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.