मधुबनी, नवम्बर 13 -- मधेपुर,निज संवाददाता। मधेपुर प्रखंड के भरगामा गांव निवासी समाजसेवी वासुदेव प्रसाद यादव (75) का गुरुवार को निधन हो गया। वे जल संसाधन विभाग के सेवानिवृत्त सहायक अभियंता थे। जल संसाधन विभाग से सेवानिवृत्त होने के बाद वे समाजसेवा में लगे रहते थे। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को भरगामा गांव में ही किया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र देव नारायण सुधांशु ने दी। वे अपने पीछे तीन पुत्र देव नारायण सुधांशु, शिव नारायण सुधांशु, धनंजय कुमार सुधांशु तथा तीन पुत्री विमल देवी, आशा देवी तथा उषा देवी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर पूर्व मुखिया दिवाकर प्रसाद यादव, मनोज निराला, अजय कुमार, ललित कुमार यादव सहित कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.