रुद्रपुर, नवम्बर 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। एक सेवानिवृत्त शिक्षिका से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 43 लाख रुपये की साइबर ठगी हो गई। ठग महिला ने खुद को एक फाइनेंशियल कंपनी की अधिकारी बताकर शिक्षिका को ऑनलाइन निवेश का लालच दिया था। पीड़िता की तहरीर पर साइबर क्राइम थाना पंतनगर में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रानीखेत जिला अल्मोड़ा निवासी 68 वर्षीय वृंदा पंत ने दी तहरीर में बताया कि 18 सितंबर को उनके मोबाइल पर आरोही नाम की महिला का व्हाट्सएप कॉल आया। उसने खुद को फाइनेंशियल वर्ल्ड के एनालिस्ट शिव सहगल की कंपनी नुवामा एज की अधिकारी बताया और ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी महिला ने पीड़िता को एक व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल किया, जिसमें अन्य सदस्य कथित निवेश और मुनाफे के स्क्रीनशॉट साझा कर रहे थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.