सेवानिवृत्त शिक्षिका बंसती देवी के निधन पर शोक
औरंगाबाद, मई 9 -- गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड के भुरकुंडा गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षिका बंसती देवी का निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से बीमार थीं और इलाज के दौरान गया में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर पेंशनर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव सिंह, कपिलदेव सिंह, रामौतार सिंह, श्यामनारायण राम, देवदीप राम, अशोक सिंह, व्यास यादव, रवींद्र शर्मा, विंदेश्वर ठाकुर, प्रेमलाल भगत और रमाकांत सिंह समेत कई पेंशनरों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि बंसती देवी ने अपने सेवाकाल में ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ कर्तव्यों का निर्वहन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.