प्रयागराज, अक्टूबर 1 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। ईसीसी के रसायन शास्त्र विभाग की सेवानिवृत्त शिक्षिका प्रो. शारदा सुंदरम संजय का शिक्षक संघ और महाविद्यालय प्रबंधन की ओर से विदाई समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रो. अरुण मोजेज, शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रो. थॉमस अब्राहम और विभागाध्यक्ष प्रो. विवेक भदौरिया ने प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिह्न और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। उनके साथ बिताए अनुभव साझा किए।प्रो. सुंदरम ने महाविद्यालय में सेवाकाल की स्मृतियां साझा की। कहा कि संस्थान ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया और दिया। संचालन डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...