औरैया, मार्च 30 -- अछल्दा, संवाददाता। उच्च प्राथमिक विद्यालय दिलीपपुर कंपोजिट में वरिष्ठ शिक्षिका इस्नो देवी राजपूत के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिवार द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम के दौरान स्टाफ व छात्रों ने माल्यार्पण कर तथा चांदी का मुकुट पहनाकर उन्हें स्मृति चिन्ह व उपहार भेंट किए। विदाई समारोह में मौजूद शिक्षकों और अभिभावकों ने उनके लंबे सेवाकाल और समर्पण को याद करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। इस दौरान माहौल भावुक हो गया और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य व स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सीमा पोरवाल, आलोक कुमार, सुबोध कुमार, देवेंद्र प्रताप, विशाल राजपूत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.