सेवानिवृत्त शिक्षिका की घर में गला दबाकर हत्या
गुड़गांव, अक्टूबर 5 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। ओल्ड गुरुग्राम के न्यू कॉलोनी में चोरी की नीयत से घर में घुसे एक युवक ने सेवानिवृत्त शिक्षिका को धक्का देकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी घर को बंद समझकर चोरी करने घुसा था और महिला से 100 रुपये मांग रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने उनकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह बगल के मकान में छिप गया, जिसे पुलिस ने करीब तीन घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 22 वर्षीय सूरज गुप्ता निवासी गांव देवधा, थाना हसनपुर, जिला समस्तीपुर, बिहार के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि महिला की मौत गला दबाने से हुई है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह मकान निर्माण के दौरान सरिया का ढांचा तैयार करता है।
पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने पड़ोसी की शिकायत पर न्यू कॉलोन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.