देवघर, मई 28 -- देवघर, प्रतिनिधि नगर में जमीन दिलाने के नाम पर एक सेवानिवृत्त शिक्षक से 11.85 लाख रुपए की ठगी कर ली गयी है। मामले में पीड़ित नंद किशोर प्रसाद की शिकायत पर नगर थाना में सहायक शिक्षक विकास पांडेय के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन और बेईमानी की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। साकेत विहार निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक नंद किशोर प्रसाद ने आरोप लगाया है कि इंदिरा नगर निवासी विकास पांडेय ने जमीन दिलाने का झांसा देकर कुल 11 लाख 85 हजार रुपए की ठगी कर ली। आरोपी वर्तमान में जसीडीह थाना क्षेत्र स्थित पतारडीह विद्यालय में सहायक शिक्षक के रूप में कार्यरत बताया जा रहा है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि विकास पांडेय ने इंदिरा नगर अवस्थित एक भूखंड को राजेंद्र वर्मा की जमीन बताते हुए 1300 रुपए प्रति वर्गफीट की दर से 900 वर्गफीट जमीन दिलाने का आश्व...