सेवानिवृत्त शिक्षक से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
जौनपुर, जून 11 -- मड़ियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के चूरेमा गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक छोटेलाल के साथ कथित मारपीट और अभद्रता के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्जकर लिया है। छोटेलाल ने मंगलवार को कोतवाली में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि मंगलवार की रात करीब 8:15 बजे वह सुदनीपुर बाजार में बैठे हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान सुदनीपुर गांव निवासी लालचंद वहां पहुंचे और उन्हें गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। शोरगुल सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। पीड़ित का आरोप है कि जाते समय आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद उन्होंने कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी लालचंद के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.