पटना, मार्च 6 -- गांधी मैदान थाना क्षेत्र में सेवानिवृत्त शिक्षक से पांच लाख रुपये झपटने वाले की 12 दिनों के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़ित बेटी की शादी के लिए रुपये निकालने गांधी मैदान स्थित एसबीआई में गए थे। रुपये लेकर बाहर आते ही एक बदमाश ने रुपये से भरा बैग झपट लिया था। थानेदार ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस आरोपित की पहचान करने की कोशिश के साथ ही उसकी गिरफ्तारी में जुटी हुई है। मोहम्मद अनवर अहमद परिवार के साथ फुलवारीशरीफ कर्बला रोड में रहते हैं। वह सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। उनका खाता गांधी मैदान स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में है। बेटी की शादी के लिए 23 फरवरी को वे रुपये निकालने बैंक गए थे। पांच लाख रुपये निकालकर सुबह करीब सवा ग्यारह बजे पीड़ित बैंक से बाहर आए थे। उन्होंने थैला में रुपये रख रखे थे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.