कन्नौज, मार्च 31 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकासखंड क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बिर्रा में सेवानिवृत्त शिक्षक श्रीपाल वर्मा के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों ने मिलकर उन्हें भावभीनी विदाई दी। समारोह का संचालन शिक्षक नेता शैलेंद्र दुबे ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यराम ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद प्रो.डा.रामबख्शसिंह वर्मा मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि कवि हरिगोविंद शाक्य ने विचार व्यक्त करते हुए श्रीपाल वर्मा के शिक्षण कार्यों की सराहना की। आयोजन में प्रदीप प्रधान, अभिनीत राजपूत रॉबिन, आशीष, मालिखान, रावेंद्र, सतेंद्र सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.