उन्नाव, मार्च 28 -- गंजमुरादाबाद। बीआरसी कार्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सेवानिवृत्त शिक्षकों व प्रधानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना गीत गाकर किया। खंड शिक्षाधिकारी देवेंद्र कुमार ने आगंतुकों सहित सेवानिवृत्त शिक्षकों व प्रधानों को शॉल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विवेक पटेल, रणंजय प्रताप मोनू सिंह, इनाम रसूल, अशोक सिंह, विनोद यादव आदि प्रधान व अन्य लोग मौजूद रहे।फोटो सं-10, कार्यक्रम में सम्मानित किए गए सेवानिवृत्त शिक्षक व प्रधान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...