चंदौली, दिसम्बर 19 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कैथी गांव के रहने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक 80 वर्षीय राम सरीखे सिंह शिक्षा का अलख जगाने के साथ ही जीवनभर समाज सेवा करते रहे। उनकी अंतिम इच्छा रही कि मौत के बाद ऑख सहित पूरा शरीर दान दे दिया जाय। इस क्रम में बुधवार को निधन के बाद परिजन ऑख के अलावा शरीर दान कर दिया। जिसका क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है। क्षेत्र के कैथी गांव निवासी शिक्षक राम सरीखे सिंह 2008 में सकलडीहा के जमुनीपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय से प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके पहले वे बलुआ, दिनदासपुर, सुरतापुर,बड़गांवा में अपनी सेवा दे चुके थे। अपने सेवानिवृत्त काल तक छोटे छोटे बच्चों को शिक्षा देने के बाद समाजिक कार्यो से जुड़े रहे। 2011 ही में अपनी ऑखें दान करने का निर्णय लिया था। इस क्रम में 6 मई 2011 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.