सेवानिवृत्त शिक्षक यज्ञ नारायण वैद्य का निधन, शोक
लातेहार, मई 11 -- चंदवा प्रतिनिधि। सेवानिवृत्त शिक्षक अजय वैद्य के पिता यज्ञ नारायण वैद्य (91) का निधन रविवार की रात्रि चंदवा के सरोज नगर स्थित उनके पैतृक आवास पर हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
अंतिम संस्कार सोमवार की दोपहर देवनद तट स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र संजय वैद्य ने मुखाग्नि दी। ज्ञात हो कि यज्ञ नारायण वैद्य ने क्षेत्र में लंबे समय तक शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सेवानिवृत्ति के बाद भी वे समाजसेवा से जुड़े रहे।
समाज सेवा बताया जाता है कि वे अपनी पेंशन राशि का एक हिस्सा दान करते थे तथा विहंगम योग संस्थान से जुड़कर गरीब बच्चों के बीच शिक्षा का प्रसार कर रहे थे। उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। निधन पर शोक व्यक्त क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.