गिरडीह, जनवरी 28 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड स्थित पीएम श्री उच्च विद्यालय जमडार के प्रांगण में 26 जनवरी को एक विदाई समारोह का आयोजन कर विद्यालय के शिक्षक मो मीकाईल को सेवानिवृत्ति के उपरांत भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झामुमो नेता इमरान अंसारी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पिहरा के प्रधानाचार्य बिनोद पांडेय एवं मुखिया फुलमनी मुर्मू उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक अभय चतुर्वेदी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। मौके पर सभी मुख्य अतिथियों को अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मो मीकाईल का कार्यकाल काफी संतोषप्रद रहा है। उन्होंने विद्यालय के शैक्षिक विकास में अपना महत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.