सेवानिवृत्त शिक्षक के बंद घर को चोरों ने खंगाला
बदायूं, जून 24 -- नगर में सेवानिवृत शिक्षक के बंद घर को चोरों ने निशाना बना लिया। छत के रास्ते से घुसे चोरों ने नकदी, जेवरात समेत हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया। दिल्ली से वापस लौटने के बाद सेवानिवृत्त शिक्षक को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। नगर के मोहल्ला नयागंज निवासी सोचहरण तिवारी ने बताया कि वह अपने इलाज के लिए दिल्ली गए थे। उनका घर बंद पड़ा हुआ था। मंगलवार को वह लौटे और घर में घुसे तो कमरों और अलमारी के ताले टूटे पड़े थे व सभी सामान बिखरा पड़ा था गृहस्वामी ने बताया कि चोरों ने अलमारी में रखी 15 हजार रुपए की नकदी और जेवरात चोरी कर लिए हैं। यह भी पढ़ें- सेवानिवृत्त शिक्षक के बंद घर को चोरों ने खंगाला उन्होंने कोतवाली पहुंच कर पुलिस को शिकायती पत्र दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.