सेवानिवृत्त शिक्षक का आकस्मिक निधन, गांव में शोक
हजारीबाग, जून 1 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। प्रखंड के नयाटांड़ पंचायत अंतर्गत ग्राम नयाटांड़ निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक विनोद नायक (61) का सोमवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। जानकारी के अनुसार सुबह निजी कार्य के दौरान अचानक चक्कर आने से वह गिर पड़े, जिससे उनकी मौत हो गई। उनके निधन से गांव में शोक की लहर है। वे पत्नी, एक पुत्र, दो पुत्री समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। विनोद नायक 2025 में सरकारी शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह 10 बजे मंगल बाजार कुमरडीहा बदमाही नदी घाट पर होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.