मिर्जापुर, मार्च 23 -- अहरौरा। जिले के सेवानिवृत्त शिक्षकों ने वैलिडेशन एक्ट मार्च- 2025 के विरोध बांह पर काली पट्टी बांध कर 25 मार्च को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करेंगे। प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद के बैनर तले सोमवार को इमिलिया चट्टी बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम पर हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। प्राथमिक विद्यालय इमिलिया चट्टी प्रथम के हाल में उपस्थित सेवानिवृत शिक्षकों को ब्लाक महामंत्री बालकिसुन दीक्षित ने बताया कि सेवानिवृत शिक्षकों को आठवें वेतन आयोग का लाभ नहीं मिलेगा। इसके विरोध में अवकाश प्राप्त शिक्षक पच्चीस मार्च को जनपद मुख्यालय पर काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपेगें। इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय सेवा निवृत प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद के ब्लॉक अध्यक्ष मुन्नर सिंह, रामचंद्र यादव ,राधेश्याम सिंह ,अमरेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.