अयोध्या, अप्रैल 13 -- मवई, संवाददाता। शिक्षा क्षेत्र मवई के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय बरौली में सेवानिवृत्त शिक्षक एहतिराम हुसैन खां शब्बू के सम्मान में सोमवार को विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, विद्यार्थियों व क्षेत्रीय लोग शरीक हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। अध्यक्षता ग्राम प्रधान दान बहादुर यादव ने और संचालन राम कुमार कनौजिया ने किया। इस दौरान विद्यालय परिवार ने शब्बू को शॉल, माला व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने उनके लंबे शैक्षिक जीवन, अनुशासन, समर्पण व विद्यार्थियों के प्रति स्नेहपूर्ण व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को संस्कारवान नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सम्मान से अभिभूत एहतिराम हुसैन खां शब्बू ने क...