सेवानिवृत्त शिक्षक अजय कुमार को सम्मान के साथ दी गई विदाई
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 30 -- मुजफ्फरपुर, वसं। मड़वन प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बथनाराम में पदस्थापित सहायक शिक्षक अजय कुमार के सेवानिवृत्त होने पर गुरुवार को विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह किया गया। शिक्षकों और कर्मियों ने उनके लंबे शैक्षणिक योगदान और समर्पित सेवा की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर विद्यालय के प्रधान डॉ. सुरेंद्र कुमार, संकुल समन्वयक विनय कुमार ठाकुर, मध्य विद्यालय पकड़ी उर्दू के शमशाद आलम, प्राथमिक विद्यालय पकड़ी पूर्व टोला एवं प्राथमिक विद्यालय निजामुद्दीन कोदरिया के अनिल कुमार, उमावि बथनाराम की अंशु कुमारी सहित संजय कुमार, रेखा सिन्हा, पूनम कुमारी शाही, अनिता कुमारी, दिप्ती, प्रिया, गीता, प्रभाकर अमन, सौरव शेखर, मधु कुमारी, विजय कुमार सिंह और मुकेश कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.