सुल्तानपुर, मई 9 -- अखण्डनगर, संवाददाता। क्षेत्र में स्थित श्री विनोबा लघु माध्यमिक विद्यालय कमियां बहाउद्दीनपुर में सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सम्मान में विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय एवं प्रबंधक अरुण कुमार पांडे तथा प्रधानाध्यापक अंजनी कुमार पांडे ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक जप प्रकाश उपाध्याय, सहायक अध्यापक ईश नारायण द्विवेदी एवं सहायक अध्यापक इंद्रमणि द्विवेदी, वरिष्ठ लिपिक अच्छेलाल तिवारी तथा अनुचर राम नवल वर्मा को अंगवस्त्र, माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भ...