रांची, अगस्त 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। फेडरेशन ऑफ रिटायर्ड यूनिवर्सिटी एंड कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड की बैठक गुरुवार को रांची विश्वविद्यालय परिसर स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित की गई। प्रो. जगत नंदन प्रसाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में सेवानिवृत्त शिक्षकों ने पेंशन, एरियर और अन्य लंबित देयकों के भुगतान में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की। यह भी पढ़ें- विवि शिक्षक दो माह से वेतन से वंचितबैठक की मुख्य बातें फेडरेशन के महासचिव डॉ. हरि ओम पांडेय ने बताया कि वर्ष 2016 से पूर्व सेवानिवृत्त शिक्षकों के पेंशन बकाये का भुगतान कर दिया गया है। हालांकि, 2016 से 2021 के बीच सेवानिवृत्त शिक्षकों को सातवें वेतनमान के 52 माह के एरियर का भुगतान अब तक लंबित है। इस समस्या के समाधान के लिए संघ ने जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर उच्च शिक्षा विभाग के म...