रांची, दिसम्बर 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षकों की बैठक शनिवार को रांची विश्वविद्यालय मुख्यालय स्थित शिक्षक संघ के कार्यालय में हुई। इसमें अध्यक्ष प्रो जगत नंदन प्रसाद, महासचिव डॉ हरिओम पांडेय, सचिव डॉ राम इकबाल तिवारी, संरक्षण डॉ बब्बन चौबे सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे। शिक्षकों ने संघ कार्यालय की जर्जर स्थित पर नाराजगी जताई। कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन अगर कार्यालय में बिजली, पानी और आवश्यक मरम्मत का कार्य कराने में सक्षम नहीं है तो संघ को अनुमति दे, शिक्षक अपने पैसों से यह कार्य करा लेंगे। बैठक में यह भी तय किया गया कि 28 फरवरी 2026 को होनेवाले अखिल भारतीय सेवानिवृत्त विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक सम्मेलन में रांची से एक प्रतिनिधिमंडल भाग लेगा। इसमें डॉ हरिओम पांडेय, डॉ राम इकबाल तिवारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.