महाराजगंज, अगस्त 23 -- महराजगंज, निज संवाददाता। बेटियों की शादी और आकस्मिक निधन जैसे मामलों में जरूरतमंदों की मदद करने वाली एफआरसीटी (फास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम) ने अब शिक्षकों के लिए टीचर्स रिलीफ चैरिटेबल टीम (टीआरसीटी) शुरू किया है। इसको लेकर संस्थापक महेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक टीम कार्यालय पर हुई। इस मौके पर संस्थापक ने टीआरसीटी के माध्यम से सेवानिवृत्त गुरुजन सम्मान योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत मार्च 2027 में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को अधिकतम 10 लाख रुपये तक की मदद दी जाएगी।

योजना का उद्देश्य संस्थापक महेंद्र वर्मा ने कहा कि शिक्षामित्र और अनुदेशक वर्षों तक सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त होते हैं, लेकिन उनके जीवनयापन के लिए वर्तमान में पर्याप्त सरकारी सहायता की व्यवस्थ...