पीलीभीत, मार्च 28 -- सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षकों को राज्य कर्मचारियों की तर्ज पर कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की मांग उठी है। इस संबंध में पेंशनर्स कल्याण समिति ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि विगत वर्षों से सेवानिवृत्त शिक्षकों को यह सुविधा दिए जाने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका है। जबकि शिक्षक दिवस 5 सितंबर 2025 को सरकार द्वारा शिक्षकों और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा देने की घोषणा की गई थी। कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षक भी जीवनभर शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देते हैं, इसलिए उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने शासनादेश जारी कर जल्द से जल्द सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। ज्ञ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.