मैनपुरी, अगस्त 2 -- एससी/एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश मैनपुरी इकाई का वार्षिक अधिवेशन रविवार को नगर के एक मैरिज होम में आयोजित हुआ। अधिवेशन में जिले की सभी ब्लाक कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। अधिवेशन में एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने भाग लिया। बीते शैक्षिक सत्र में समाज के सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं संघर्षशील शिक्षकों को प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। अधिवेशन में एसोसिएशन द्वारा बीते वर्ष में शिक्षकों एवं समाज हित में किए गए कार्यों का विवरण महामंत्री विमलेश कुमार ने प्रस्तुत किया। मैनपुरी इकाई के गठन के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित अधिवेशन में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नए शिक्षक-शिक्षिकाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। जिलाध्यक्ष करन सिंह ने बताया कि अनुराधा...