सेवानिवृत्त शिक्षकों को कैशलेश इलाज की सुविधा नहीं, निराश
आजमगढ़, जुलाई 10 -- आजमगढ़। मुकेरीगंज मोहल्ला स्थित संगठन कार्यालय पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट की बैठक हुई। जिला मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि गंभीर बीमारियों का उपचार पांच लाख में संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और वित्त विहीन विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों का रजिस्ट्रेशन अभी तक अपलोड नहीं हो रहा है। सेवानिवृत्त अध्यापकों एवं जो लोग पारिवारिक पेंशन प्राप्त कर रहे हैं, उनको कैशलेस इलाज की सुविधा नहीं दी गयी है। जिससे उन लोगों में काफी निराशा व्याप्त है। बैठक में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जामवन्त निषाद, रामजपित सिंह, कमलाकांत सिंह, रमेश सिंह, शेरबहादुर सिंह यादव, अबरार अहमद, अतुल सिंह, प्रकाश प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.