मिर्जापुर, अप्रैल 3 -- अहरौरा,हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सुशील कुमार पांडेय गुट के प्राथमिक शिक्षक संघ जमालपुर इकाई की ओर से क्षेत्र के धुरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय पर गुरुवार को आयोजित समारोह में जमालपुर ब्लॉक के सेवानिवृत नौ शिक्षकों का सम्मान करते हुए उन्हें विदाई दी गई। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष डॉ.आकाश उपाध्याय ने कहा कि शिक्षक कभी अवकाश ग्रहण नहीं करता, विद्यालय से मुक्त होने के बाद वह समाज में अपने ज्ञान की अलख जगाता रहता है। इस अवसर पर सेवानिवृत हुए शिक्षक राधेश्याम सिंह, सुबास चन्द्र यादव, मोहम्मद हनीफ, मुन्नी देवी, सिद्धेश्वरी त्रिपाठी, ओमप्रकाश सिंह, रेखा देवी, काशीनाथ को अंगवस्त्र एवं मां विंध्यवासिनी का चित्र,रामायण प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला मंत्री धीरेंद्र प्रताप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.