चंदौली, अप्रैल 8 -- शहाबगंज,हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शिक्षोन्नयन संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर तीन सेवानिवृत्त शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में कम्पोजिट विद्यालय घोड़सारी के राम प्रसाद पाण्डेय, कम्पोजिट विद्यालय भोड़सर के गुलाब शर्मा तथा कम्पोजिट विद्यालय बडौरा के नेसार अहमद सिद्दीकी शामिल रहे। इसके साथ ही ब्लॉक एकेडमिक कोऑर्डिनेटर देवव्रत सिंह को भी उनके शैक्षिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सभी को अंग वस्त्र, धार्मिक पुस्तक एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने कहा शिक्षक समाज के निर्माण की आधा...