लखीमपुरखीरी, मई 10 -- नकहा ब्लॉक के संविलियन विद्यालय अम्बरसोत में इस वर्ष ब्लाक से सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह एवं शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक योगेश वर्मा और भाजपा के जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता और नकहा के खंड शिक्षा अधिकारी शत्रुघ्न सरोज मौजूद रहे। इस वर्ष सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों में नसीम बेगम, रमजान अली, एजाज अहमद, राजेंद्र प्रसाद , सुषमा देवी, मनोरमा वर्मा, हृदेश कुमार के नाम शामिल हैं। सेवानिवृत्त हुए सभी शिक्षकों का माल्यार्पण कर उन्हें शॉल, प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। प्राथमिक शिक्षक संघ की ज़िला महिला संयो...