प्रयागराज, मई 2 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। राजकीय विद्यालयों से 31 मार्च को सेवानिवृत्ति सहायक अध्यापक, प्रवक्ता और प्रधानाचार्य में से आधे से अधिक के पेंशन, ग्रेच्युटी आदि का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। इस पर राजकीय शिक्षक संघ के संरक्षक रामेश्वर पांडेय ने निदेशक पेंशन को पत्र लिखकर एक सप्ताह के अंदर सभी सेवानिवृत्त लोगों को पेंशन, ग्रेच्युटी आदि के भुगतान की मांग की है।आरोप लगाया है कि भुगतान के लिए घूस की मांग भी हो रही है। चेतावनी दी कि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो सभी अपर निदेशक पेंशन कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। यह भी पढ़ें- सेवानिवृत्त शिक्षक पेंशन व गेच्युटी को लगा रहे दौड़

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...