इटावा औरैया, मार्च 9 -- उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद की बैठक 11 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक का आयोजन रामवती चिंताराम इंटर कॉलेज स्थित महावीर नगर परिसर में होगा। परिषद के ब्लॉक भरथना अध्यक्ष श्रीराम राही ने सभी सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षकों से अपील की है कि वे बैठक में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि बैठक में शिक्षकों से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी इसलिए सभी संबंधित शिक्षकों की उपस्थिति अपेक्षित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...