इटावा औरैया, मई 11 -- भरथना। उत्तर प्रदेशीय सेवा निवृत्त शिक्षक कल्याण परिषद ब्लॉक भरथना की मासिक बैठक ब्लॉक अध्यक्ष श्रीराम राही की अध्यक्षता में आयोजित हुयीं। बैठक में सेवानिवृत्त शिक्षकों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। प्रमुख रूप से आठवें वेतन आयोग का लाभ पेंशनरों को दिए जाने तथा एक अतिरिक्त वेतन वृद्धि संबंधी मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में कोषाध्यक्ष राधेश्वर दयाल प्रजापति, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कोमल सिंह यादव, माखनलाल शर्मा, वीरेंद्र सिंह यादव, मानसिंह सविता, भूरेलाल दोहरे, बालकृष्ण मिश्रा, विद्याराम बाथम तथा सुरेंद्र सिंह यादव सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। अगली बैठक 11 जुलाई को आयोजित की जाएगी। संचालन महामंत्री मोतीलाल शर्मा ने किया। यह भी पढ़ें- पेंशनर्स ने की आठवें वेतन में पेंशन पुनरीक्षण की मांग यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.