सीतापुर, मई 15 -- हरगांव, संवाददाता। जूनियर हाईस्कूल (पू.मा.) शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई हरगांव द्वारा शुक्रवार को सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह और शिक्षा उन्नयन संगोष्ठी का आयोजन ब्लाक संशाधन केन्द्र हरगांव में किया गया। मुख्य अतिथि अपूर्व दीक्षित प्रांतीय अध्यक्ष पू.मा. शिक्षक संघ व विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत मौर्य रहे। समारोह में सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों मो. इलियास, मलिकअहमद खां, जमील अहमद, रामबहादुर और शैलकुमारी को मुख्य अतिथि अपूर्व दीक्षित ने अंगवस्त्र, धार्मिक पुस्तकें, बैग और अन्य उपहार भेंट कर माल्यार्पण कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि अपूर्व दीक्षित ने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामचंद्र मिश्र ,सुन्दर लाल सहित प्रांतीय प्रवक्ता मनीष पाण्डेय ने भी अपने विचार व्यक्त कर सेवानिवृत्त शिक्...