मुरादाबाद, अप्रैल 2 -- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई ठाकुरद्वारा के तत्वावधान में गुरुवार को सेवानिवृत्त शिक्षकों व शिक्षामित्रों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के साथ ही स्कूल चलो अभियान एवं पुस्तक वितरण भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षकों की भागीदारी रही। कार्यक्रम में विकासखंड ठाकुरद्वारा के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत रहे सेवानिवृत्त शिक्षक- हरफूल सिंह (उप्रा विद्यालय शरीफनगर), वीरेंद्र सिंह (फरीदनगर), नीना देवी (सुरजननगर), वीरेंद्रपाल सिंह (पीपली अहीर) तथा शिक्षामित्रों में रामपाल सिंह (शेरपुर पट्ट),शशिबाला देवी (माधोवाला) और शाकरा खातून (बहेड़ोवाला) को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडलिक मंत्री सर्वेश शर...