रुडकी, अप्रैल 5 -- उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ रुड़की की ओर से डाइट सभागार में सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डायट प्राचार्य मेहराज आलम ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी रुड़की आकांक्षा राठौर मौजूद रहीं। संचालन ब्लॉक मंत्री पंकज विश्नोई ने किया। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा हरिद्वार अमित कुमार चंद ने दूरभाष पर संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, वह समाज को हमेशा दिशा देता रहता है। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके समस्त देयकों के समय पर भुगतान का भरोसा दिया। ब्लॉक अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने संगठन को मिले सहयोग के लिए सभी शिक्षकों का आभार जताया और उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.