सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान, शैक्षिक संगोष्ठी में उठे शिक्षा सुधार के मुद्दे
अंबेडकर नगर, मई 17 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की शैक्षिक संगोष्ठी एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी रहे। इस अवसर पर 21 प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह और उपहार देकर सम्मानित किया गया। राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष यदुनाथ यादव एवं मंत्री इंद्रजीत यादव के नेतृत्व में आयोजित संगोष्ठी में शिक्षकों और प्रधानाचार्यों ने शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, बल्कि समाज के मार्गदर्शक के रूप में उसकी भूमिका जीवनभर बनी रहती है। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.