वाराणसी, सितम्बर 6 -- वाराणसी। सनातन धर्म इंटर कॉलेज में शनिवार को पुरस्कृत शिक्षक वेलफेयर सोसाइटी की तररफ से राष्ट्रीय राज्य पुरस्कार सम्मेलन और अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने शिक्षकों को बधाई दी। मुख्य अतिथि ने कहा कि राष्ट्रपति एवं मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित शिक्षकों के कार्यक्रम में उपस्थित होने का अवसर सौभाग्य की बात है। शिक्षकों ने उनसे माध्यमिक के पुरस्कृत शिक्षकों को सेवा विस्तार की तरह बेसिक शिक्षकों को 65 साल तक का सेवा विस्तार देने, एसी बसों और अनुबंधित बसों में यात्रा की सुविधा सहित पुररस्कृत शिक्षकों के मरणोपरांत राजकीय सम्मान के साथ उनके अंतिम संस्कार सहित 10 सूत्री मांगें रखीं। यह भी पढ़ें- 60 रिटायर शिक्षकों को पूर्व कुलपति वैशम्पायन ने सम्मानित किया कैबिनेट मंत्री ने सभी मांगों को पूर...