देहरादून, मई 23 -- राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देहरादून में शनिवार को राजकीय शिक्षक संघ देहरादून और समस्त ब्लॉक कार्यकारिणी देहरादून की ओर से शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी व मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें सेवानिवृत शिक्षकों और बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम देने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यअतिथि व निदेशक विद्यालयी शिक्षा डॉ मुकुल सती, अति विशिष्ट अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, विशिष्ट अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान, प्रांतीय महामंत्री रमेश पैन्यूली, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की प्राचार्य सुनीता भट्ट ने किया। निदेशक ने सभी को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और सरकार की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षकों की मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया। जिलाअध्यक्ष सुभाष झ...