अल्मोड़ा, मई 16 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। राजकीय शिक्षक संघ जिला कार्यकारिणी की ओर से शनिवार को पीएम श्री अटल उत्कृष्ट जीआईसी में सम्मान समारोह हुआ। इसमें सेवानिवृत्त शिक्षकों और मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। समारोह में राजकीय शिक्षक संघ की नवनिर्वाचित मण्डल कार्यकारिणी का भी सम्मान किया गया। मेधावी छात्रों में सम्मानित होने वालों में दीपा, दीपांशु गैलाकोटी, दीक्षित, भावना जोशी, पिंकी आर्या, साहिल आर्या, पिंकी पाण्डेय, शुभम सिंह, पीयूष फुलोरिया, योगिता गुणवन्त, रितेश कुमार, निखिल सनवाल रहे। यहां डीईओ माध्यमिक चंदन सिंह बिष्ट, डीईओ प्रारंभिक रवि मेहता, शिक्षक संघ के प्रांतीय संयुक्त मंत्री जगदीश बिष्ट, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सजवाण, मंडल अध्यक्ष रवि शंकर गुसांई, मंत्री भारतेंदु जोशी, जिलाध्यक्ष भूपाल सिंह चिलवाल, मंत्री राजू महरा, प्र...