देवघर, मार्च 13 -- साइबर अपराधियों का जाल लगातार फैलता जा रहा है। रोज-रोज नए-नए ठगी का मामला साइबर थाना में शिकायत दर्ज किया जा रहा है। गुरुवार को साइबर ठगों ने खुद को बैंक अधिकारी बता सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक से 58 हजार रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित ने इस मामले को लेकर शाम को साइबर थाना में आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार सीमावर्ती राज्य बिहार के हाजीपुर निवासी लगभग 61 वर्षीय किशोर कुमार सिंह साइबर ठगी के शिकार हुए हैं। उन्होंने अपने आवेदन में बताया है कि वह मूल रूप से बिहार के हाजीपुर के रहने वाले हैं। इन दिनों वह देवघर में अपने बेटी-दामाद के घर आए हुए थे। उसी दौरान गुरुवार दोपहर अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को एक बैंक का अधिकारी बताते हुए बातचीत शुरू की। बातचीत के दौरान बैंकिंग प्रक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.