सेवानिवृत्त वरिष्ठ सहायक को दी विदाई
सोनभद्र, अप्रैल 30 -- रेणुकूट। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की स्थानीय शाखा में गुरुवार को वरिष्ठ सहायक लल्लन सिंह के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई। 30 अप्रैल को सेवा निवृत्त हुए लल्लन सिंह के सम्मान में आयोजित समारोह में अधिकारी, कर्मचारी, अभिकर्ता और परिजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस दौरान लल्लन सिंह ने संस्था को परिवार बताते हुए सहकर्मियों के सहयोग को अपनी सबसे बड़ी पूंजी बताया। शाखा प्रबंधक महीप गिरी ने उनकी ईमानदारी व अनुशासन को प्रेरणादायक बताया। इस मौके पर मोहम्मद परवेज, अरविंद सिंह, रजनीश चौबे, सुरेश गुप्ता, श्रीराम शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सेवानिवृत्त उपनिबंधक को दी भावभीनी विदाई यह भी पढ़ें- कॉलेज की सेवानिवृत्त प्रधान सहायक को दी गई विदाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.