लखनऊ, जून 17 -- अन्तरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में बुधवार को सेवानिवृत्त शिक्षक वयोवृद्ध पन्ना लाल गुप्ता (विवश) की आठ पुस्तकों का विमोचन किया गया। प्रोफेसर डा. सूर्य प्रसाद दीक्षित की अध्यक्षता में मुख्य वक्ता साहित्यकार पद्म श्री डा. विद्या बिन्दु सिंह रहीं। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में पन्ना लाल गुप्त रचित पुस्तकों जीवन सत्य, माधव माधुर्य, दोहे सहस सनातनी, निशार्द्ध रवि की धूप छाँव, ज्योतिर्लिंग उद्भव, भारत के अनमोल रत्न तथा तिरंगा ध्वज संघर्ष एवं उत्कर्ष यात्रा का लोकार्पण विमोचन किया गया। द्वितीय सत्र में वरिष्ठ कवि राम किशोर तिवारी किशोर के संचालन में कवि गोष्ठी हुई। जिसमें ज्ञानेंद्र पाण्डेय अवधी मधुरस, वेद प्रकाश सिंह प्रकाश, राजेन्द्र शुक्ल राज, अरुणेश मिश्रा, सुनील कुमार वाजपेयी शिवम्, नीरज पाण्डेय शून्य, विनय दीक्षित, शशि नारा...